रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कारोबारी दहशत में जी रहे हैं।रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी ने इनकी नींद हराम कर दी है।

जी, हां सही पढ़ा आपने। रांची में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर एक और कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में कारोबारी उमा शंकर सिंह ने जगन्नाथपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और अपने परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
कारोबारी ने अपने आवेदन में बताया है कि रात 12 बजे उनके मोबाइल नंबर पर दुबई के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भरा मैसेज और आडियो प्राप्त हुआ।
संदेश में खुद को प्रिंस खान बताते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। साथ ही रकम नहीं देने पर उनकी पत्नी संध्या सिंह, दोनों बेटों बिट्ट और चिंटू तथा भतीजे टुकटुक की हत्या करने की धमकी दी गई।
आवेदन के अनुसार, धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज और आडियो के स्क्रीनशाट और अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।
कारोबारी का कहना है कि अपराधियों ने उनके वाहन, व्यवसाय स्थल, मंदिर आने-जाने और दैनिक गतिविधियों तक की जानकारी संदेश में लिखी है, जिससे स्पष्ट है कि उनकी लगातार रेकी की जा रही है।
व्यवसायी ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि इससे पहले वर्ष 2025 में राहुल सिंह गैंग द्वारा भी उनसे रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके संबंध में 19 अक्टूबर 2025 को प्राथमिकी संख्या 414/25 दर्ज कराई गई थी।
आवेदन में उन्होंने कहा है कि वह वैध रूप से व्यवसाय करते हैं और सभी सरकारी नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से कर का भुगतान करते हैं।
लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनका पूरा परिवार भय और दहशत में है तथा घर से बाहर निकलने में भी कठिनाई हो रही है।
व्यवसायी ने पुलिस से मांग की है कि मामले में अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
साथ ही उनके बारे में गोपनीय सूचनाएं, मोबाइल नंबर और दैनिक शेड्यूल अपराधियों तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

