अलवर। दिवंगत हवलदार पप्पल सिंह की बेटी प्रीति की शादी चर्चा का विषय बन गई है। इसकी वजह जानकर लोग भावुक हो जा रहे हैं। राजस्थान के अलवर जिले के हरसौली गांव में 21 नवंबर को हुई प्रीति की शादी हुई।
दरअसल, दिवंगत हवलदार पप्पल सिंह की बेटी प्रीति के विवाह में उनकी पूर्व यूनिट 16 जाट रेजिमेंट के अधिकारी, जेसीओ और जवान परिवार बनकर शामिल हुए। शादी के खर्च के लिए 1.61 लाख रुपये का सहयोग दिया।
पिता की अनुपस्थिति में बेटी के विवाह के इस भावुक अवसर पर रेजिमेंट के जवानों ने परिवार को हर संभव संबल दिया। आर्थिक मदद के साथ-साथ यूनिट का प्रतिनिधित्व करते हुए रोशनी धवल ने समारोह में मौजूद प्रीति की मां अनीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सूबेदार वीरेंद्र कुमार धवल, नायब सूबेदार सूबे सिंह, हवलदार सतीश कुमार, हवलदार सुनील कुमार, नायक लोकेश, नायक सोहन सिंह और अग्निवीर दिवाकर समेत रेजिमेंट के कई सदस्य मौजूद रहे। जवानों के इस कदम की न केवल परिजनों, बल्कि ग्रामीणों, रिश्तेदारों और वर पक्ष के लोगों ने भी सराहना की।
16 जाट रेजिमेंट के जवानों के लिए यह फर्ज वर्दी और ड्यूटी से बढ़कर था। पप्पल सिंह भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार आज भी रेजिमेंट की साझा विरासत और भाईचारे का हिस्सा है।
इस पहल ने ‘सेवा परमो धर्म:’ की भावना को जीवंत करते हुए यह संदेश दिया कि सैनिकों के बीच का रिश्ता किसी के जाने के बाद भी खत्म नहीं होता।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

