धनबाद। बड़ी खबर झारखंड के धनबाद जिले से सामने आई है। अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने धनबाद में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

ईडी की 25 अलग-अलग टीमों ने मंगलवार तड़के 5 बजे से कोयला माफिया एलबी सिंह और उनके सहयोगियों से जुड़े 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
अब तक की जांच में ईडी को आरोपियों के ठिकानों से नकदी, बैंक बैलेंस और म्यूचुअल फंड निवेश के रूप में करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है।
इसके अलावा, मौके से 100 से अधिक प्रॉपर्टी के दस्तावेज, सेल डीड और कई डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। ईडी के अधिकारी फिलहाल जब्त किए गए सभी कागजातों और निवेश संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं।
ईडी की यह कार्रवाई कोयला कारोबार से जुड़े प्रमुख सिंडिकेट पर हुई है। मुख्य आरोपी एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव के ठिकानों पर छापेमारी की गई।
बता दें कि, धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी के इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ईडी ने चार अलग-अलग एनफोर्समेंट केस इंफर्मेशन रिपोर्ट दर्ज की है।
जांच एजेंसी को पुख्ता जानकारी मिली थी कि एलबी सिंह और उनके सहयोगियों ने अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के जरिए काले धन का विशाल साम्राज्य खड़ा किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

