बीएमएस की मांग-ईपीएस के अंतर्गत मिले न्यूनतम ₹7,500 पेंशन

झारखंड
Spread the love

  • संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक का समापन

रांची। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक का समापन 28 जुलाई को सरला बिरला परिसर में हुआ। इस बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने श्रमिकों की वर्तमान परिस्थितियों, बदलते श्रम परिदृश्य और समसामयिक राष्ट्रीय श्रम विषयों पर व्यापक चिंतन-मंथन किया।

बैठक में संगठित एवं असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। प्रस्तावित श्रम सुधारों एवं चार श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कार्यसमिति ने निर्णय लिया कि दो प्रमुख श्रम संहिताओं, आईआर कोड और ओपीएच कोड के संबंध में भारतीय मजदूर संघ केंद्र सरकार के समक्ष अपने सुझाव एवं आपत्तियां औपचारिक रूप से प्रस्तुत करेगा, ताकि श्रमिक हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कार्यसमिति ने बोनस अधिनियम एवं कर्मचारी राज्य बीमा के अंतर्गत वर्तमान ₹21,000 की वेतन सीमा को बढ़ाकर ₹42,000 किए जाने की मांग को पुनः प्रमुखता से उठाया। साथ ही, ईपीएस-95 के अंतर्गत मिलने वाली ₹1,000 की न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर ₹7,500 किए जाने और उसे महंगाई भत्ते (DA) से जोड़ने की पुरानी एवं न्यायोचित मांग को भी दोहराया।

बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, मिड-डे मील कर्मियों, एचएमएस सहित विभिन्न स्कीम वर्कर्स के नियमितीकरण की मांग पर भी जोर दिया गया। श्रम संहिता कोड में इन्हें शामिल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया। संघ ने स्पष्ट किया कि देश के लाखों स्कीम वर्कर्स एवं संविदा कर्मियों को सम्मानजनक सेवा शर्तें एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है।

संविदा श्रमिकों की समस्याओं पर विशेष चर्चा करते हुए कार्यसमिति ने कहा कि संविदा व्यवस्था के नाम पर श्रमिकों का शोषण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भारतीय मजदूर संघ ने दोहराया कि वह संविदा श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा।

बैठक में आईएलओ और ब्रिक्स श्रमिक संघ एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों का संपन्न कार्यक्रम का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। यह स्पष्ट किया गया कि भारतीय मजदूर संघ पूरा विश्व को मार्गदर्शन कर रही है।

बैठक के समापन सत्र में आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इसके आयोजन में बलिराम यादव, राजीव रंजन सिंह, चंदन कुमार प्रसाद, सुनील कुमार, संतोष कुमार साहू, अंगद उपाध्याय, शिव कुमार सिंह, मुरारी तांती, रामशंकर प्रसाद, सुनील पाण्डेय, रविंद्र मिश्रा, दिलीप कुमार, विक्रम सिंह, सुबोध कुमार यादव, अवधेश राय,नीरज तिवारी, मनोज रजक, बृजकिशोर राम एवं प्रभात रंजन की भूमिका रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *