खदान में कार्यरत महिलाओं के लिए आधारभूत संरचना एवं सुरक्षा पर जोर

झारखंड
Spread the love

  • सीसीएल में 37वीं कॉर्पोरेट स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

रांची। सीसीएल की 37वीं कॉर्पोरेट स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक 28 जुलाई, 2026 को रांची में हुई। इसमें डीजीएमएस, सीसीएल प्रबंधन और सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। बैठक की अध्यक्षता सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने की।

बैठक के दौरान सीसीएल के सुरक्षा मानकों एवं उसके अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, पिछली मीटिंग में दिए गए सुझावों एवं अनुशंसाओं के अनुपालन की प्रगति पर विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य, वैधानिक अनुपालन और खदान कर्मियों के कल्याण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न पहलों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत डीडीजी (सीजेड) आर.टी. मंडेकर ने डीजीएमएस, सीसीएल के निदेशक सह अधिकारियों एवं सेफ्टी बोर्ड सदस्यों के साथ किया। बैठक में सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों ने कोयला खदानों में सुरक्षा संबंधित पूर्व के अनुभव एवं चुनौतियों के संदर्भ में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीजी (एसईजेड) एसएस प्रसाद ने खदान में कार्य करने वाली महिलाओं के लिए आधारभूत संरचना एवं सुरक्षा पर जोर दिया। हर साल होने वाली पीएमई के लिए आवश्यक संरचना को अद्यतन बनाने का सुझाव दिया।

डीडीजी (सीजेड) ने महिलाओं के लिए अलग वॉशरुम तुरंत बनाने का सुझाव दिया। साथ ही, अत्याधुनिक वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर भी बनाने पर जोर दिया। न्यू लेबर कोड के अंतर्गत ओएसएच के तहत एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर तत्काल लागू करने की बात कही।

सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सभी सुझावों तय कार्यक्रम के अनुरुप लागू करने का आश्वसन दिया। सीसीएल के दृष्टिकोण, श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि को रेखांकित करते हुए सभी सदस्य के साथ कदम से कदम मिलाकर देशहित में कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने का आह्वन किया। 

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230