जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के कदमा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो इमामबाड़ा के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
कार से आये पांच अपराधियों ने गुरुवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान मो. तौकीर उर्फ गोरा नामक के रूप में हुई है और वह गैंगस्टर अखिलेश सिंह के करीबी हरीश सिंह का सहयोगी था।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार में सवार होकर आए पांच अपराधियों ने मो. तौकीर उर्फ गोरा को निशाना बनाया। अपराधियों ने पहले चापड़ से उस पर वार किये। इसके बाद तौकीर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। गंभीर रूप से घायल तौकीर को उनके परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते चलें कि, मृतक मो. तौकीर उर्फ गोरा का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुका था। वह धतकीडीह में हुए शिवम हत्याकांड में भी शामिल होने का आरोपी था।
जमशेदपुर की कदमा पुलिस ने उसे मार्च 2025 में अपराध की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा था। वह कुछ ही दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था।
मृतक गैंगस्टर अखिलेश सिंह के करीबी हरीश सिंह का सहयोगी था। वह घाघीडीह जेल में बंद मनोज सिंह की पीट-पीटकर हत्या के मामले में भी सजायाफ्ता था।
परिजनों ने इस हत्या का सीधा आरोप बस्ती के ही रहने वाले आसिफ, बिल्ली आफताब, सेट्टा और जेल में बंद सलमान पर लगाया है। उनका कहना है कि इस हत्याकांड के पीछे एग्रिको के अपराधी सलमान और मानगो के बिल्ली आफताब का हाथ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

