मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्ली देश
Spread the love

  • दिवाली से पहले 6 से अधिक मंत्री पदों पर हो सकते हैं नए चेहरे

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो-साढ़े दो साल पूरे होने के मोड़ पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल और विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने इस्‍तीफा दे दिया।

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि वह तमिलनाडु में संगठन और पार्टी के कार्यों के लिए समय देना चाहते हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्होंने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था।

हाल ही में भाजपा ने अपने वरिष्ठ मंत्रियों हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया।

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत उनका भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद से बाहर होना तय माना जा रहा है।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से पिछले ढाई सालों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के कामकाज की समीक्षा करने और सुशासन में सुधार के टिप्स देने के लिए मंत्रिपरिषद की बैठकों की एक श्रृंखला की अध्यक्षता की है।

हालांकि, कुछ महीने पहले भी कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट उठी थी, लेकिन तब संसद के बजट सत्र पर ध्यान केंद्रित करने के कारण इस प्रक्रिया को टाल दिया गया था।

दिलचस्प बात यह भी है कि सरकार ने संसद के बजट सत्र का औपचारिक अवसान अभी तक नहीं किया है। इससे आगामी शीतकालीन सत्र से ठीक पहले संसद के एक विशेष सत्र के आयोजन की संभावनाओं और कयासों को भी बल मिल रहा है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *