अफरोज आलम
कांके। कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक के बाद एक दो बड़ी वारदातों को अंजाम दी है। सुबह में भीषण डकैती हुई। शाम में महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई हो गई। लगातर हुई घटनाओं में अपराध नियंत्रण और पुलिस गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक बोड़ेया उच्च विद्यालय के सामने अपने गौशाला के समीप खड़ी महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छिनतई कर ली। चेन छिनतई के कारण महिला के गले में खरोंच के निशान भी हो गए।
इस संबंध में पीड़िता किरण कुमारी पति विश्वेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह ने थाना में लिखित शिकायत की है। घटना मंलगवार शाम करीब 6 बजे की है।
महिला खटाल के समीप करीब पौने 6 बजे खड़ी थी। उसी दौरान बोड़ेया चौक तरफ से बाइक सवार दो युवक हेलमेट पहने हुए था। वे पत्नी के करीब पहुंचकर गले में 50 ग्राम सोने का चेन को छिनकर ब्लॉक चौक तरफ भाग गये।
शिकायत मिलने के बाद कांके थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

