- Horoscope : 26 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
जो भी काम लगन से करेंगे, उसका फल उसी समय मिल सकता है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से कीर्ति बढ़ेगी।

वृष
ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यालय में अनुकूल वातावरण बनेगा।
मिथुन
दिन काफी रचनात्मक है। रचनात्मक और कलात्मक काम को पूरा करने में दिन बिता सकते हैं। जो काम सबसे प्रिय है, वहीं करने को मिलेगा। आराम करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी। सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
कर्क
दिन काफी सृजनात्मक है। जो काम लगन के साथ करेंगे, उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे। महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा। शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।
सिंह
दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म-आध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतें।
कन्या
आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत नहीं आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। स्थिति में और भी सुधार होगा।
तुला
दिन लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरु हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। विवाद नहीं करें।
वृश्चिक
माली हालात को लें तो दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: प्रयत्नशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु
दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
मकर
दिन सामान्य है। भागीदारी-साझे में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का सुनहरा मौका है। पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे। विवाद से दूर रहें।
कुंभ
स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही नहीं बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है। हर काम सोच समझ कर करें।
मीन
व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। बुद्धि का प्रयोग कर सब कुछ पा सकते हैं। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें, तो शुभ रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

