नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई राज्यों में बारिश तबाही मचा सकती है। यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी।

बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में कई जगहों पर 26 और 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 जुलाई को भी भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
गांगेय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्य में 26 और 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
झारखंड में 26 से 28 जुलाई के दौरान भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
हवा की स्थिति
उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर वर्तमान में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं, जिनकी गति बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे (गस्टिंग) तक पहुंच रही है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 जुलाई की दोपहर से अगले 24 घंटों के लिए हवा की गति और बढ़कर 45-55 किमी प्रति घंटे हो सकती है, जो गास्टिंग के साथ 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
समुद्र की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसा 27 जुलाई तक उत्तर बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में समुद्र की स्थिति बेहद खराब रहने की आशंका है।
मछुआरों को सलाह
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मछुआरों को स्पष्ट सलाह दी गई है कि वे 27 जुलाई तक उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में समुद्र के भीतर न जाएं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

