चक्रवाती तूफान ‘Arnab’ में बदला डीप डिप्रेशन, तबाही का खतरा, जाने अपडेट

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार यह प्रणाली अब और तीव्र होकर चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ (Arnab) में तब्दील हो चुकी है।

यह आज यानी 26 अक्टूबर 2026 की सुबह 5.30 बजे चक्रवात ‘अर्णब’ पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित पाया गया है। तूफान ‘अर्णब’ के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और आज आधी रात तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ में बदलने की पूरी संभावना है।

इसके बाद, यह 27 अक्टूबर को उसी क्षेत्र (पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी) में और अधिक तीव्र होकर ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ का रूप धारण कर लेगा। आगे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए, चक्रवात ‘अर्णब’ 28 अक्टूबर 2026 की पूर्वाह्न तक बापटला और विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनाम तटों को पार करेगा।

लैंडफॉल के समय हवा की निरंतर गति 115 से 125 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो बीच-बीच में 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के झोंकों तक पहुंच सकती है।

तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल (NDRF/SDRF) स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *