नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइन के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच तीखी बहस हो गई। यह वाक्या 25 अक्टूबर, 2026 को हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विमानन सेवा और ग्राउंड स्टाफ के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बहस की ये वजह
वायरल वीडियो में यात्रियों और ग्राउंड स्टाफ के बीच जबरदस्त बहस होती दिख रही है। विवाद तब और गहरा गया जब एयरलाइन के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर यात्रियों से कहा, “स्पाइसजेट सस्ता है, इसलिए आए हो आप।”
इस टिप्पणी के बाद मामला और बिगड़ गया। आक्रोशित यात्रियों ने इसका कड़ा विरोध किया और काउंटर के पास भीड़ जमा हो गई। गुस्साए यात्रियों को “Shame on SpiceJet” (स्पाइसजेट शर्म करो) के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है।
यात्री ने भी कसा तंज
वीडियो में बहस के दौरान एक महिला यात्री भी कर्मचारी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए सुन सकती हैं, “इन लोगों की सैलरी 20-25 हजार होगी।”
तनाव बढ़ता देख मौके पर मौजूद सीआईएसएफ (CISF) के जवानों को बीच-बचाव करना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने बढ़ते हंगामे को शांत कराने और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
कारण स्पष्ट नहीं
हालांकि वीडियो में तीखी बहस साफ दिखाई दे रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात से शुरू हुआ। यह हंगामा उड़ान में देरी, फ्लाइट रद्द होने, बोर्डिंग, सामान या रिफंड से जुड़ा था, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।
यहां भी ऐसी ही घटना
दिल्ली की इस घटना के बीच कोलकाता एयरपोर्ट से भी स्पाइसजेट यात्रियों और कर्मचारियों के बीच बहस का एक और वीडियो सामने आया है। 25 अक्टूबर को ही शेयर किए गए इस वीडियो में एक यात्री ने बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में देरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
ये रहा वीडियो
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

