Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 20 जून, 2026 का राशिफल

मेष

छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएंगे। दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान हो सकता है। परिवार को पर्याप्त समय दें। कार्यक्षेत्र में अपने काम में प्रगति देखेंगे। खाली समय का इस्तेमाल ध्यान व योग करने में कर सकते हैं।

वृष

खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है, उन्हें किसी भी हालत में इसे चुकाना पड़ सकता है। सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। ऐसा काम करने के लिए बाध्य नहीं करें, जो स्वयं न करना चाहें।

मिथुन

धन हानि होने की आशंका है। लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए घर मेहमानों से भर सकता है। दफ़्तर में पता लग सकता है कि जिसे आप दुश्मन समझते थे, वह शुभचिंतक है। करीबियों के साथ वक्त बिताएं।

कर्क

धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है।

सिंह

करीबी दोस्त की मदद से कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। धन कई परेशानियों को दूर कर सकता है। कामकाज के मोर्चे पर सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। घर में पसंदीदा काम कर सकते हैं।

कन्या

बच्चों के साथ सुकून पाएंगे। कोई लेनदार दरवाजे पर आकर पैसे उधार मांग सकता है। उधार देने से बचें। कोई दोस्त निजी समस्याओं के समाधान के लिए सलाह मांग सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरते की जरूरत है।

तुला

दिन की शुरुआत कसरत से करें। यही वक़्त है जब अपने बारे में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं। बिना सोच विचारे खर्च करना नुक्सान पहुंचा सकता है। साझेदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें।

वृश्चिक

व्यर्थ की चिंता और परेशानियां शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती है। त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। धन से जुड़ी कोई समस्या संभव है, लेकिन सूझबूझ से हानि को मुनाफे में बदल सकते हैं। रुमानी बनाने की कोशिश करें।

धनु

पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएं। सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मकर

स्पष्ट और निडर नज़रिया दोस्त के अहम को ठेस पहुंचा सकता है। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। करीबियों के साथ वक्त बिताएं।

कुंभ

काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। ऐसी जानकारी ज़ाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। जीवनसाथी का बर्ताव पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।

मीन

बोलने से पहले सोचें। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुंचा सकता है। आने वाले कुछ दिनों में अच्छे मौक़े हाथ लगेंगे। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *