बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, जानें

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशभर के मौसम को लेकर ताज़ा पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार कई राज्‍यों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। बिहार समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हीटवेव और तेज़ आंधी-तूफान का भी खतरा बना रहेगा।

पूर्वोत्तर और बंगाल में भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार सबसे अधिक बारिश का असर पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में देखने को मिलेगा। 21 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।

असम और मेघालय में 20 से 23 जून के दौरान बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी पूरे सप्ताह भारी वर्षा की संभावना है।

झारखंड के कई जिलों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी। गर्जन के साथ वज्रपात का खतरा भी रहेगा।

बारिश और आंधी का दौर

उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20 से 22 जून तक व्यापक वर्षा होगी।

हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 जून को अच्छी बारिश के आसार। उत्तराखंड में 20 से 25 जून तक रुक-रुक कर वर्षा।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 20 से 22 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना।

राजस्थान में 19 और 20 जून को 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली आंधी चल सकती है।

गरज-चमक के साथ बारिश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 20 से 25 जून तक बारिश की संभावना।

कई क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 20 जून को तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

मॉनसून की गतिविधियां तेज

गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में 20 से 25 जून तक वर्षा की संभावना। कोंकण और गोवा में 23 और 24 जून को भारी बारिश हो सकती है।

बारिश का सिलसिला जारी

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना। केरल और माहे में 20 से 23 जून तक भारी बारिश का अनुमान।

तटीय कर्नाटक में 21 से 25 जून के बीच भारी वर्षा हो सकती है। तेलंगाना में 20 से 25 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना।

तापमान में राहत के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में 20 जून तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

महाराष्ट्र में 20 जून के बाद तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

देश के अन्य हिस्सों में 25 जून तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है।

बिहार में मॉनसून की दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार के अधिक हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके साथ ही 22 से 25 जून के बीच बिहार में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

22 से 25 जून के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना। 21 से 23 जून तथा 25 जून को गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

24 जून को कुछ क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज आंधी (थंडरस्क्वॉल) की चेतावनी जारी की गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230