जनसुनवाई में पहुंचा कूप निर्माण योजना में अनियमितता का मामला

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को क्रमवार सुना। उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डंडई प्रखंड के ग्राम बालेखाड़ से पहुंचे परहिया (आदिम जनजाति) परिवार के लोगों ने बताया कि उनके गांव तक पहुंचने के लिए कोई समुचित मार्ग उपलब्ध नहीं है। इससे आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने गांव तक पहुंच पथ निर्माण कराने की मांग की।

रमना प्रखंड के टड़वा गांव निवासी धनेश प्रजापति ने बताया कि पथ चौड़ीकरण परियोजना के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजे की पूरी राशि नहीं मिली। उन्होंने शिकायत किया कि बार-बार भू-अर्जन कार्यालय जाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

कांडी प्रखंड के सबुआ गांव निवासी शंकर राम ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।

रंका प्रखंड के बिश्रामपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार रवि ने कूप निर्माण योजना में कथित अनियमितता एवं फर्जी मजदूरों के नाम पर राशि निकासी का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में स्वीकृत योजना के तहत वर्ष 2022-23 में कार्य कराया गया, लेकिन ऑनलाइन मास्टर रोल में दर्ज मजदूरों ने वास्तविक रूप से कार्य नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी मानव दिवस दर्शाकर ₹1.52 लाख से अधिक की राशि की निकासी की गई है। उन्होंने योजना स्थल की भौतिक जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230