Ranchi: बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में पीजी छात्रा की लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। दुखद खबर राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा से आई है, जहां परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पीजी कार्यक्रम में अध्ययनरत एक छात्रा की मौत हो गई।

यह घटना संस्थान के एच-9 हॉस्टल में हुई। मृतका की पहचान अंजली सुमन के रूप में हुई है। वह फिजिक्स विषय में पीजी की पढ़ाई कर रही थी और मूल रूप से गोड्डा जिले की रहने वाली थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हॉस्टल और संस्थान में मौजूद लोगों के बीच शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन के रांची पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस छात्रा की सहपाठियों और हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी जानकारी जुटा रही है।

साथ ही, उसके कमरे की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य जांच के बाद घटना को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *