- Horoscope : 13 अक्टूबर, 2026 का राशिफल
मेष
दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखें। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें।
वृष
दिन आनंद से भरा है। व्यापार और आय वृद्धि होने में लक्ष्मी की कृपा रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंदप्रमोद का वातावरण आनंदमय रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा।
मिथुन
शारीरिक और मानसिक रूप से दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से काम के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान- सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीता पाएंगे। पदोन्नति की संभव है।
कर्क
भाग्य में वृद्धि होने का दिन है। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिकरूप से भी स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से भी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा।
सिंह
स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है। खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी। उसे दूर करने की कोशिश करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि होगी।
कन्या
दिन शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लूट सकेंगे। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं।
तुला
व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम रखें। खर्च की मात्रा बढ़ ना जाए, इसका भी ध्यान रखें। कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी और यश भी प्राप्त होगा। सेहत ठीक रहेगी। विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक
वाद-विवादों में नहीं फंसें। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर- सट्टे में पूंजी निवेश नहीं करें। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दें। परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी।
धनु
मानसिक रूप से उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। धन हानि का योग है। मानहानि ना हो इसका ध्यान रखें। छाती में भी पीड़ा हो सकती है।
मकर
मित्रों और परिवारजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है । व्यवसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।
कुंभ
मानसिक रूप से दुविधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। बेवजह खर्च से बचें। वाणी पर संयम नहीं रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की आशंका है। विद्यार्थियों को अभ्यास में एकाग्रता पर अधिक जोर देना पड़ेगा।
मीन
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख- शांति बनी रहेगी। धनप्राप्ति के योग है। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के योग है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

