गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने मनाया खालसा साजना दिवस

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातु रोड में 14 अप्रैल को खालसा साजना दिवस मनाया गया। विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 8 बजे हजूरी राजी जत्था भाई महिपाल सिंह के आसा दी वार कीर्तन से हुई।

इसके बाद उन्होंने “खालसा मेरो रूप है खास खालसे में हउ करउ निवास….” और “देहु सिवा बरु मोहि इहै, सुभ करमन ते कबहूं न टरों न डरूं अरि सौं जब जाइ लरूं, निसचै करि अपनी जीत करूँ…..” एवं “वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला….” शबद गायन कर साध संगत को गुरबाणी से जोड़ा।

गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्दर सिंह ने कथा वाचन करते हुए साध संगत को बताया कि सन 1699 में श्री केशगढ़ साहिब आनंदपुर में दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज ने पांच प्यारों को अमृत पान करा कर खालसा पंथ की स्थापना की थी।

उन्होंने भी स्वयं उनके हाथों से अमृत ग्रहण कर अमृत पान किया. गुरुवाणी में भी इससे संबंधित प्रसंग ‘वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला’ दर्ज है। श्री केशगढ़ साहिब सिख पंथ के पांच तख्तों में से एक है, जो पंजाब के आनंदपुर साहिब में स्थित है।

श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ विशेष दीवान की समाप्ति सुबह 9:30 बजे हुई। सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा एवं सचिव सुरेश मिड्ढा ने साथ संगत को खालसा साजना दिवस की बधाई दी। मंच संचालन मनीष मिड्ढा ने किया।

गुरू नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा और गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा वैसाखी एवं श्री गुरु अंगद देव महाराज के प्रकाश पर्व पर 18 एवं 19 अप्रैल को दसवां महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है। 

इस उपलक्ष्‍य में 17 अप्रैल को सुबह 4:45 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिउड़ी गेट से भव्य नगर कीर्तन निकाला जायेगा। इसमें पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुवाई में पुष्प सवारी पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कृष्णा नगर कॉलोनी का भ्रमण कराया जायेगा।

साथ ही, बताया कि इस नगर कीर्तन में गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली द्वारा रास्ते भर शबद गायन होगा। सभी चौक चौराहों पर श्रद्धालुओं द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस मौके पर दो विशेष दीवान भी सजाये जायेंगे। पहला दीवान 18 अप्रैल को शाम 8 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरा दीवान 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक सजाया जाएगा। कीर्तन दरबार में शिरकत करने पहुंच रहे सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई सरबजीत सिंह पटना साहिब वाले साध-संगत को शबद कीर्तन से निहाल करेंगे।

गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा 19 अप्रैल को गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा। दोनों दीवान की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

आज के दीवान में द्वारका दास मुंजाल, मोहन काठपाल, अशोक गेरा, नरेश पपनेजा, अमरजीत गिरधर, अश्विनी सुखीजा, कवलजीत मिड्ढा, वेद प्रकाश मिड्ढा, बसंत काठपाल, हरीश मिड्ढा, मनीष गिरधर, राजेंद्र मक्कड़, जीवन मिड्ढा, सुभाष मिड्ढा, प्रताप तलेजा, राजेश मिड्ढा, प्रकाश अरोड़ा, मुकेश गेरा, प्रतीक अरोड़ा, राज कुमार काठपाल, गीता कटारिया, मंजीत कौर, शीतल मुंजाल, नीता मिड्ढा, इंदु पपनेजा, रेशमा गिरधर, कंचन सुखीजा, आशा अरोड़ा, ज्योति मिड्ढा, उषा झंडई, ममता थरेजा समेत अन्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *