रांची। सीएमपीडीआई ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी, अधिकारी संघ के सदस्यों, श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों, एससी/एसटी/ओबीसी परिषद, सिस्टा एवं ओबीसी संघ के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ अंबेडकर के अमिट योगदान को याद किया।
इस अवसर पर श्री सिन्हा ने डॉ अंबेडकर के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया। कहा कि कैसे संविधान नागरिकों को सशक्त बनाता है। उनका चिरस्थायी मंत्र ‘‘शिक्षित करो, संघर्ष करो और संगठित हो जाओ’’ आत्मनिर्भर, सामाजिक सुधार और राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ावा देता है।
मौके पर श्री नाथ ने सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी भारत के लिए अंबेडकर जी के जीवन भर के संघर्षों के माध्यम से उनके सिद्धांतो को स्थापित करने पर जोर दिया।
बिरसा उच्च विद्यालय के छात्रों ने डॉ अंबेडकर के संघर्षो को जीवंत रूप देने वाले नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दशकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एससी/एसटी/ओबीसी परिषद के प्रतिनिधि गोरेलाल पासवान, सीआईएसटीईए (सिस्टा) के प्रतिनिधि मनीष दोहरे और ओबीसी संघ के प्रतिनिधि राजेश साव ने अंबेडकर की उपलब्धियों और नागरिकों के लिए समानता, स्वतंत्रता और गरिमा को बनाए रखने वाले कानूनों को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
डॉ अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कर्मियों के बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं और कर्मियों के लिए आयोजित आन लाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को निदेशकों ने पुरस्कृत किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

