तेहरान। हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय जहाजों को लेकर ईरान ने बड़ा बयान दिया है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण इस रणनीतिक समुद्री रास्ते को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ी हुई है।
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा कि आप भारत सरकार से पूछ सकते हैं कि क्या हमने अब तक कोई शुल्क लिया है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। इस मुश्किल समय में भी दोनों देशों के संबंध मजबूत और दोस्ताना हैं।
श्री फतहाली ने यह भी बताया कि ईरान भारत को “मित्र देशों” की श्रेणी में रखता है और दोनों देशों के हित आपस में जुड़े हुए हैं।
भारत सरकार ने भी पहले साफ किया है कि भारतीय जहाजों ने हॉर्मुज़ से गुजरने के लिए कोई टोल नहीं दिया।
कुछ एलपीजी टैंकर बिना किसी शुल्क के सुरक्षित निकल चुके हैं। हालांकि, क्षेत्र में तनाव के कारण कई जहाज अब भी फंसे हुए हैं।
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। भारत के करीब आधे तेल और गैस आयात इसी रास्ते से आते हैं।
मौजूदा युद्ध और अमेरिकी नाकेबंदी के कारण यहां से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हाल के दिनों में खबरें आई थीं कि ईरान जहाजों से टोल वसूल रहा है।
अमेरिका ने भी ऐसे दावों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, अब ईरान ने साफ किया है कि भारत से कोई टोल शुल्क नहीं लिया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

