राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने श्री हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • नवनिर्मित वातानुकूलित सामुदायिक हॉल श्री राम वाटिकाका उद्घाटन किया

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को मेन रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रभु श्री बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में नवनिर्मित वातानुकूलित सामुदायिक हॉल ‘श्री राम वाटिका’ का उद्घाटन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर पूजा-अर्चना के स्थल के साथ आध्यात्मिक चेतना, सेवा-भाव, सामाजिक समरसता और संस्कारों के संवर्धन के महत्वपूर्ण केंद्र भी होते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “श्री राम वाटिका” धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसेवा के विविध कार्यों का एक प्रेरणादायी केंद्र बनेगी।

राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीराम और प्रभु हनुमान का जीवन हमें सेवा, समर्पण, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि शक्ति तभी सार्थक है, जब उसमें विनम्रता हो, ज्ञान तभी श्रेष्ठ है, जब उसमें सेवा का भाव हो और जीवन तभी सफल है, जब वह लोकमंगल के लिए समर्पित हो।

राज्यपाल ने सभी श्रद्धालुओं से प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही भगवान श्रीराम और प्रभु हनुमान के जीवन का वास्तविक संदेश है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल, राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू, पूर्व उप महापौर रांची संजीव विजयवर्गीय, पवन मंत्री, अजीत सहाय, पवन शर्मा, पीयूष मोरे, धीरज तनेजा, आदित्य मल्होत्रा, भानु जलन, राजेश खन्ना, राजेश मेहरा, सुधीर उगल,  डॉ दिलीप सोनी, टुन्ना सिंह, बादल सिंह, राजेश्वर राजन, दीपक मारु, विनय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नवजोत अलंग, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, मुरारी लाल गुप्ता, प्रमोद शाश्वत, प्रवीण लोहिया सहित विभिन्न महावीर मंडल के अखाड़े के प्रतिनिधि सहित अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *