Jharkhand Weather : कल से इन जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ, कल से कई जिलों में भारी बारिश होगी। मेघ गर्जन और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 जुलाई, 2026 को दी।

पिछले 24 घंटे का तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान अधिकतम तापमान 35.0°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 23.4°C दर्ज किया गया।

5 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

5 जुलाई को बारिश का दायरा बढ़ेगा। राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या मेघ गर्जन की संभावना है।

6 से 10 जुलाई तक सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

आंधी-वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने 5 जुलाई से 9 जुलाई तक पूरे राज्य के लिए गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

भारी बारिश का अलर्ट

5 जुलाई को पश्चिम सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

6 जुलाई को सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा और पलामू में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है।

7 जुलाई को पश्चिम सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा और रांची में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

इसे लेकर बरतें सावधानी

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230