मात्र ₹1 में किसान दें फसलों को सुरक्षा कवच

झारखंड कृषि
Spread the love

  • उपायुक्त ने दिखाई जागरुकता रथ को हरी झंडी

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान के प्रति जागरूक करने और अधिकाधिक किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (बी-पीएमएफबीवाई) से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, असामान्य वर्षा, कीट एवं रोग जैसी प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए यह योजना काफी लाभकारी है। उन्होंने किसानों से समय पर फसल बीमा कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे विपरीत परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के रूप में लागू किया है। खरीफ 2026 के लिए अगहनी धान एवं भदई मक्का और रबी 2026-27 के लिए गेहूं, आलू, राई-सरसों और चना फसलों को योजना में शामिल किया गया है।

हर पंचायत तक पहुंचेगा रथ

उपायुक्त ने बताया कि जागरुकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से किसानों को योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और फसल क्षति की सूचना देने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ उठा सकें।

1.12 लाख किसान जोड़े जाएंगे

जिले में इस योजना के तहत 1,12,998 किसानों को जोड़ने और 70,926 हेक्टेयर कृषि भूमि को बीमा के दायरे में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 6,230 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है। जिला प्रशासन ने शेष किसानों से भी शीघ्र बीमा कराने की अपील की है।

₹1 देना होगा प्रीमियम

योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसानों को फसल बीमा के लिए केवल ₹1 टोकन प्रीमियम देना होगा। शेष प्रीमियम राशि सरकार वहन करेगी। किसानों को किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

ये दस्तावेज हैं जरूरी

फसल बीमा के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, वंशावली, बटाईदार होने पर बटाई प्रमाण-पत्र, फसल बुवाई का स्व-सत्यापित प्रमाण-पत्र तथा सक्रिय मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे। किसान बैंक, सहकारी बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), बीमा कंपनी के कार्यालय, पीएमएफबीवाई पोर्टल और क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

क्षति होने पर यहां दें सूचना

प्राकृतिक आपदा से फसल प्रभावित होने पर किसान कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन 14447, संबंधित बैंक शाखा, कृषि एवं सहकारिता विभाग या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से समय पर सूचना दर्ज करा सकते हैं, ताकि दावा प्रक्रिया पूरी की जा सके।

ये अधिकारी भी मौजूद

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, सीएससी मैनेजर मनीष कुमार, कौशल किशोर, एआरसीएस प्रतिनिधि सुनील कुमार, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *