स्वतंत्रता दिवस पर में देशभर में होंगे बैंड प्रदर्शन, झारखंड में आयोजन की देखें तारीख

झारखंड
Spread the love

  • नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है यह आयोजन : संजय सेठ

रांची। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय की पहल पर देशभर में 8 से 15 अगस्त 2026 तक बैंड प्रदर्शन होंगे। स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और एनसीसी के समन्वय से देशभक्ति से ओत-प्रोत बैंड प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है।

इन बैंड प्रस्तुतियों का उद्देश्य देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को सम्मान देना, नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना और नई पीढ़ी को देश के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से जोड़ना है।

इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 9 अगस्त 2026 को भव्य बैंड प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा विशेष बैंड प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।

इस विशेष आयोजन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम तथा अपने वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे ये कार्यक्रम ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना, वीरता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। बैंड प्रस्तुतियों के माध्यम से सशस्त्र बलों की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्रसेवा के भाव को आम नागरिकों के साथ साझा किया जाएगा।

प्रस्तावित प्रमुख बैंड प्रस्तुतियां

निर्मल महतो पार्क, हजारीबाग — 8 अगस्त
अनंताचार्य स्टेडियम, हजारीबाग — 8 अगस्त
पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड, हजारीबाग — 9 अगस्त
झील पार्क, हजारीबाग — 9 अगस्त

मेरू कैंप के निकट, हजारीबाग — 10 अगस्त
अल्बर्ट एक्का चौक, रांची — 9 अगस्त
सेक्टर-3 गोल चौक, रांची — 11 से 13 अगस्त
रांची रेलवे स्टेशन — 12 अगस्त

बालालौंग चौक, रांची — 14 से 15 अगस्त
टाटानगर रेलवे स्टेशन, चक्रधरपुर — 14 अगस्त
बादाम फोर्ट, हजारीबाग — 15 अगस्त

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *