जमशेदपुर में कल मनाया जाएगा हस्तकरथा दिवस, बुनकरों की समस्याओं पर होगी चर्चा

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की ओर से 7 अगस्त को जमशेदपुर के माइकल जॉन प्रेक्षागृह में 13वें हस्तकरघा दिवस का आयोजन किया जाएगा। ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक विजय कुमार भारती, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह, स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय और अमित मिश्रा ने आयोजन की जानकारी दी।

बताया कि डब्ल्यूडीआरओ ने वर्ष 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरथा दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 7 अगस्त को हस्तकरथा दिवस के रूप में घोषित किया। तब से संगठन प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न शहरों में इसका आयोजन करता आ रहा है।

इस वर्ष के आयोजन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष (पूर्वी क्षेत्र) मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के पूर्व सदस्य आनंद साहू तथा स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के बुनकर प्रतिनिधियों सहित करीब 500 स्थानीय प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के दौरान बुनकर एवं हस्तकरघा क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, इस क्षेत्र से हो रहे पलायन के कारणों तथा उनके समाधान पर व्यापक चर्चा होगी। साथ ही बुनकरों के सशक्तिकरण एवं विकास के लिए एक मांग-पत्र तैयार कर केंद्र एवं राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।इस दौरान स्वागत समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम चौधरी, मंत्री अमित मोदक एवं नीरज मिश्रा, पंकज सिंह, घनश्याम दास, गुरजीत सिंह, अमित कुमार तथा रमेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *