

विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसबीआई फाउंडेशन और रोज़ संस्था द्वारा संचालित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धात्री माताओं, गर्भवती महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को स्तनपान के महत्व और फायदों के प्रति जागरूक करना था। इसमें संस्था के सपोर्ट पर्सन अमरेंद्र कुमार, एसबीआई संजीवनी क्लिनिक के चिकित्सक डॉ. विजय गोस्वामी, एएनएम प्रतिमा देवी, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, लैब टेक्नीशियन ब्रजेश पाल, वाहन चालक लक्ष्मीकांत पांडेय शामिल हुए।
इसके अलावा रोज़ संस्था के को-ऑर्डिनेटर आनंद मोहन, ग्राम स्वास्थ्य सहिया सोनी देवी, आंगनबाड़ी सेविका प्रेमलता देवी, सहायिका विद्यार्थी देवी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौबे भी मौजूद रहे।

मौके पर चित्रों और संवाद के माध्यम से विशेषज्ञों ने बताया कि जन्म के 1 घंटे के भीतर नवजात को मां का पहला दूध यानी “कोलोस्ट्रम” जरूर पिलाएं। 6 महीने तक शिशु को सिर्फ स्तनपान कराएं, ऊपर का कुछ न दें। स्तनपान से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मां-बच्चे दोनों स्वस्थ रहते हैं।
डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों से भी अपील की कि वे इस दौरान माताओं का पूरा सहयोग करें। उन्हें पोषक आहार दें। ग्राम स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे खुद स्तनपान को अपनाएंगी और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



