- सफलता की यह पहली सीढ़ी, मेहनत करने की आदत रखें जारी : उपायुक्त
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले जैक बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड व मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की छात्र-छात्राओं को आज जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम नया समाहरणालय भवन के सम्मेलन कक्ष में हुआ।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सफलता की यह पहली सीढ़ी है। मेहनत करने की इस आदत को आगे भी बनाये रखें। आपकी सफलता में जिनका योगदान रहा है, उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जरूर जाहिर करें। जीवन में जिस पद पर पहुंचें, अपने विद्यालय व गांव के विकास के लिए जरूर कुछ ना कुछ करें।
उपायुक्त ने कहा ऐसे कार्यक्रम में प्रखंड व विद्यालय स्तर पर भी आयोजित किये जाएंगे, जिससे दूसरों को भी प्रेरणा मिले। इससे विद्यालय स्तर पर ही छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्द्धा आएगी। वे बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत होंगे।
उपायुक्त ने कहा कि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, उन विद्यालयों में ऑनलाईन कक्षाओं का आयोजन कर के सिलेबस पूरा किया जाएगा। इस वर्ष शिक्षकों का एक पैनल तैयार किया जा रहा, जो ऑनलाईन कक्षाएं लेंगे। इससे शिक्षकों की कमी दूर होगी। बच्चों को सिलेबस पूरा करने में सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम में जैक बोर्ड में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में टॉप छह, सीबीएसई बोर्ड के टॉप तीन, आईसीएसई बोर्ड के टॉप तीन और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में से टॉप तीन छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल दंडाधिकारी अमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार समेत सभी छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावकगण उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

