मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंप, समस्याओं के समाधान करने का किया आग्रह
बहरागोड़ा। झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक आवेदन सौंपा है। इसमें झारखंड के ओड़िया भाषायी अल्पसंख्यकों से जुड़े शिक्षा संबंधी कई गंभीर मुद्दों को उठाया है।
आवेदन में विशेष रूप से प्रस्तावित “क्लस्टर कॉलेज” प्रणाली के कारण कोल्हान विश्वविद्यालय क्षेत्र में ओड़िया भाषा शिक्षा पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की चर्चा की है।
ज्ञापन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के ओड़िया विभाग में नियमित सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति की मांग भी की है। साथ ही बहरागोड़ा कॉलेज की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विषयवार अतिथि व्याख्याताओं एवं रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की आवश्यकता बताई है।
डॉ. षडंगी ने कहा कि विज्ञान, ओड़िया, अर्थशास्त्र, भूगोल, मुंडारी, गणित समेत कई विषयों की पढ़ाई बाधित हो चुकी है, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने इसे गहरी चिंता और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी तत्व और प्रशासनिक लापरवाही के कारण शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश की जा रही है, जिससे राज्य में अराजक स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से ओड़िया भाषायी अल्पसंख्यकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

