• सांसद राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई सोनपुर मंडल संसदीय समिति की बैठक
• मंडल संसदीय समिति की बैठक में रेलवे से जुड़े कई नीतिगत विषयों पर विस्तार से चर्चा
सोनपुर। सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में आज सोनपुर में पूर्व मध्य रेल की मंडल संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, सांसद वीणा देवी, सांसद तारिक अनवर एवं सांसद राजेश वर्मा सहित सोनपुर मंडल के वरीय रेल अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सांसद राजीव प्रताप रूडी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक के दौरान रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन विकास तथा जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित आरयूबी निर्माण एवं बंद किए जाने वाले रेलवे फाटकों के बदले विकसित होने वाले वैकल्पिक मार्गों और संरचनाओं की वर्तमान स्थिति पर रेलवे प्रशासन द्वारा विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद रुडी द्वारा सीसीटीवी द्वारा सभी स्टेशनों के केंद्रीयकृत निगरानी पर स्पष्टीकरण मांगे जाने पर यह जानकारी दी गई कि छोटे एवं बड़े सभी रेलवे स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से जोड़ा जाएगा तथा इसके लिए एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम की व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे यात्री सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।
सभी सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों से जुड़े रेल विकास, यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना के विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में रेलवे मंडल के 100 से अधिक वरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न परियोजनाओं एवं योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की।
रेलवे ट्रैक विस्तार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई, जिसमें बछवाड़ा-कटिहार रेलखंड पर चौथी रेल लाइन निर्माण की योजना पर विशेष रूप से विचार किया गया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित स्टेशनों के साथ-साथ अन्य रेलवे स्टेशनों के नव निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव से संबंधित विषयों पर भी विमर्श किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सांसद के संसदीय क्षेत्र से संबंधित रेलवे योजनाओं एवं समस्याओं के बेहतर समन्वय के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो संबंधित सांसदों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करेंगे।
सोनपुर आयोजना क्षेत्र में नई रेलवे पटरी बिछाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। साथ ही प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में प्रारंभिक स्तर पर चर्चा हुई, ताकि भविष्य में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाया जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

