कन्याकुमारी में आयोजित इंटरनेशनल सिलंबम कैंप में लाठी स्टाइल का विशेष प्रशिक्षण लिया, ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में भी दिखाया हुनर
कन्याकुमारी/लोहरदगा। झारखंड सिलंबम एसोसिएशन के सह सचिव, नेशनल मास्टर एवं रेफरी मास्टर श्रवण साहू ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में आयोजित इंटरनेशनल सिलंबम ट्रेनिंग कैंप एवं वर्कशॉप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षण सर्टिफिकेट प्राप्त किया।
इस उपलब्धि से झारखंड के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। ऑल इंडिया सिलंबम फेडरेशन के तत्वावधान में 21 से 25 मई तक सी.एस.आई. ऑडिटोरियम, कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में इंटरनेशनल सिलंबम ट्रेनिंग कैंप एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर पी. सिल्वा राज के नेतृत्व में प्रशिक्षक बेलमुरुगन, विनोद एवं एस. पांडियन समेत अन्य विशेषज्ञों ने सिलंबम की 12 अलग-अलग स्टाइल का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर की खास बात यह रही कि प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक ही स्टाइल का प्रशिक्षण लेने का अवसर दिया गया। मास्टर श्रवण साहू ने इस वर्ष “नाडुन कोंबो विच्चू” (लाठी) स्टाइल का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इससे पूर्व उन्होंने पिछले वर्ष वोट्रे भाल विच्चू (तलवार) स्टाइल का प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षण के समापन के बाद इंटरनेशनल ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन भी किया गया।
इसमें मास्टर श्रवण साहू के अलावा झारखंड सिलंबम एसोसिएशन के सचिव मास्टर विनीत कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष मास्टर प्रकाश रविदास ने भी भाग लिया। ग्रैंडमास्टर पी. सिल्वा राज ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि ब्लैक बेल्ट परीक्षा का परिणाम बोर्ड के निर्णय के बाद घोषित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने झारखंड के सिलंबम मास्टरों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

