रांची। 14 से 16 मई, 2026 के बीच अफवाहों के चलते रांची में पेट्रोल-डीजल की पैनिक खरीदारी शुरू हो गई थी। इस दौरान दो सरकारी तेल कंपनियों और एक निजी कंपनी की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित चल रही थी। इसके कारण इंडियन ऑयल के रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 20 पेट्रोल पंपों पर भारी दबाव बढ़ गया।
ऐसी विकट स्थिति में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इन 20 रिटेल आउटलेट्स ने पूरी जिम्मेदारी संभाली। मात्र तीन दिनों में इन पंपों ने 10,22,042 लीटर ईंधन की आपूर्ति कर हजारों वाहनों की भीड़ को नियंत्रित किया। शहर को ईंधन संकट व चक्का जाम से बचाया।
इसमें 6,55,063 लीटर पेट्रोल और 3,66,979 लीटर डीजल शामिल था, जो सामान्य विक्री से तीन गुणा अधिक था। इस विकट परिस्थिति और अनियंत्रित गाड़ियों की भीड़ को इंडियन ऑयल के रांची शहर में स्थित पेट्रोल पंपों ने बखूबी संभाला।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंडियन ऑयल ने रात-दिन टैंकर मूवमेंट बढ़ाया और डिपो से अतिरिक्त सप्लाई मंगाई। सामान्य दिनों में शाम 5 बजे बंद होने वाला नामकुम टर्मिनल भी डीलरों की इच्छाशक्ति और ग्राहक सेवा के जज्बे को देखते हुए रात 10 बजे तक संचालित किया गया।
रात 10 बजे बंद होने वाले पंपों ने भी नियम से हटकर सेवा दी। जब तक कतार में आखिरी ग्राहक खड़ा रहा, तब तक तेल दिया गया। इस पूरे अभियान में कस्टमर अटेंडेंट्स का योगदान भी सराहनीय रहा, जिन्होंने बिना थके लगातार ग्राहकों को सेवा दी।
सर्वाधिक ईंधन आपूर्ति में इंडियन ऑयल के न्यू गुमला ट्रेडर्स, शांभवी फ्यूल सेंटर, इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम, राम बिलास एंड संस, शक्ति सर्विस, एनर्जी जोन, श्री गोपाल ऑटोमोबाइल, अकुला शॉपी, दिवान लाल कुंजलाल, श्याम सर्विस, कांके सर्विस श्री भवानी, नंदी फ्यूल्स की भूमिका रही।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

