सड़कों पर अड्डाबाजी और नशापान पर जिला प्रशासन सख्त

झारखंड
Spread the love

  • अनावश्यक रूप से जमावड़ा लगाने वाले युवकों को दी गई सख्त चेतावनी

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार रांची शहर में सड़कों पर अड्डाबाजी, अनावश्यक जमावड़ा एवं नशापान की रोकथाम को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत के नेतृत्व में लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे कुछ युवक अनावश्यक रूप से जमावड़ा लगाए हुए पाए गए। युवकों से पूछताछ की गई। सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी एवं नशे से संबंधित गतिविधियों पर चेतावनी दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी युवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अड्डाबाजी, नशापान एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि वे सकारात्मक गतिविधियों में भाग लें। सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने में सहयोग करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230