आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला की एक मेधावी छात्रा पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
अपनी मेहनत और लगन से जिला टॉपर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्रा को पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सम्मानित किया।
आरोप है कि सम्मान के नाम पर छात्रा को जो शील्ड दी गई, वह किसी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए तैयार ट्रॉफी नहीं थी। उस पर कव्वाली कार्यक्रम से संबंधित शब्द लिखे हुए हैं।
ट्रॉफी को ध्यान से देखने पर स्पष्ट होता है कि यह किसी अन्य कार्यक्रम की शील्ड थी, जिसे बिना जांचे-परखे छात्रा को सम्मान स्वरूप दे दिया गया।
इस घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों का कहना है कि यह मेधावी छात्रा के सम्मान के बजाय उसका अपमान है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि छात्रा को सम्मानित करना ही था तो उसे एक नई ट्रॉफी, शॉल, प्रशस्ति पत्र या फिर प्रेरणादायक किताब दिया जा सकता था। इस तरह किसी पुराने कार्यक्रम की शील्ड देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गैरजिम्मेदाराना कदम है।
यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे ना केवल छात्रा, बल्कि पूरे समाज के सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। कई लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

