कृष्णा नगर गुरुद्वारे में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बंदी छोड़ दिवस

झारखंड
Spread the love

  • आंचल शिशु आश्रम के बच्चों संग बांटी गईं खुशियां

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रांची में बंदी छोड़ दिवस श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में भव्य एवं विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें भारी संख्या में सिख संगत और श्रद्धालुओं ने शिरकत की। आंचल शिशु आश्रम के बच्चों संग खुशियां बांटी गईं।

विशेष दीवान का शुभारंभ स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा “गुर पूरे मेरी राख लई अमृत नाम हृदय में दिनो, जनम जनम की मैल गई…” शबद गायन से हुआ। इसके बाद हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने “सतगुरु बंदी छोड़ है जीवन मुकत करे उडीना…” तथा “सब सिखन को हुकम है गुरु मानयो ग्रंथ…” जैसे पवित्र शबदों का गायन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया।

सत्संग सभा के मनीष मिड्ढा ने कथा वाचन करते हुए बंदी छोड़ दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सिख धर्म के छठे गुरु, श्री गुरु हरगोविंद साहिब, मुगलों की कैद से (ग्वालियर किले से) आजाद हुए थे। उन्होंने अपनी सूझबूझ और महानता का परिचय देते हुए अपने साथ 52 निर्दोष हिंदू राजाओं को भी मुगलों की गुलामी से मुक्त कराया था। इसी परोपकारी और ऐतिहासिक कार्य की याद में सिख समाज इस दिन को ‘बंदी छोड़ दिवस’ के रूप में मनाता है।

गुरु साहिब की रिहाई और उनके अमृतसर आगमन की खुशी में पूरे गुरुद्वारा परिसर को सुंदर लाइटों और दीयों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। समागम के समापन पर सर्वत के भले की अरदास की गई और श्रद्धालुओं के बीच मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया।

बच्चों संग बांटी खुशियां

दीपावली के अवसर पर गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्यों ने पुरानी रांची (भूमियाटोली) स्थित आंचल शिशु आश्रम के बच्चों के साथ त्योहार मनाया। जत्थे की ओर से बच्चों के बीच मिठाइयां और उपहार बांटे गए। जत्था के सूरज झंडई ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भाव बनाए रखना और जरूरतमंद बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा करना है।

11 नवंबर से प्रभात फेरी

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 11 नवंबर से प्रभात फेरियों की शुरुआत होगी, जिनका समापन 20 नवंबर को होगा।

नगर कीर्तन निकाला जाएगा

इसके बाद 22 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित बिड़ला मैदान में भव्य दीवान सजाया जाएगा। उसी दिन दोपहर 3 बजे बिड़ला मैदान से एक भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल पहुंचकर रात 9:00 बजे समाप्त होगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *