दीपावली पर कैंसर पीड़ित मरीजों को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी सौगात

झारखंड सरोकार
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर पीड़ित मरीजों को टाटा वर्कर्स यूनियन ने सौगात दी है। यूनियन के अथक प्रयासों से 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का सपना साकार हुआ। यह पहल कैंसर पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए राहत, सहयोग और उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है।

दीपावली पर यह उपहार केवल एक भवन नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी कदम है।

इस कैंसर रेस्ट हाउस में 114 बेड के साथ आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन की व्यवस्था उपलब्ध है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आरामदायक एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा।

इस कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन  टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरा रामम, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी (टुन्नू चौधरी) ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, सभी पदधारी एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अनेक सदस्‍य उपस्थित रहे। यह प्रोजेक्ट टिमकेन फाउंडेशन, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित है। इसके संचालन और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी टाटा वर्कर्स यूनियन को दी गई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *