रांची। बीआईटी, मेसरा ने अर्थ वीक (22 अप्रैल-29 अप्रैल 2026) के दौरान ‘भारत एनवायरनमेन्ट प्रोग्राम-अ भारत सस्टेनेबल कैंपस मिशन 2026’ का आयोजन किया। प्रोग्राम का आयोजन रीसर्च हाइट्स फाउन्डेशन के सहयोग और एनवायरमेंटल प्रोटेक्शन ट्रेनिंग एंड रीसर्च इंस्टीट्यूट के साथ तालमेल में किया गया।
संस्थान की सस्टेनेबिलिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ. तनुश्री भट्टाचार्य के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों, एनएसएस-बीआईटी मेसरा और छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
सेमेस्टर के अंतिम चरण को देखते हुए संस्थान में कई शैक्षणिक गतिविधियां जारी थीं। इसके मद्देनज़र प्रोग्राम की कई गतिविधियों को पहले से पूरा कर लिया गया, ताकि अधिकतम प्रभाव और भागीदारी को सुनिश्चित किया जा सके।
कैंपस में गीन कवर बढ़ाने और पर्यावरणी संतुलन को बढ़ावा देने के लिए एक पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। एक विशेष प्रतियोगिता ‘सस्टेनेबिलिटी आइडियाज़ एंड सोल्युशन्स’ में 123 छात्रों ने हिस्सा लिया।
चुनिंदा प्रतिभागियों को फाइनल पिचिंग राउंड तक पहुंचने और अपने आधुनिक एवं व्यवहारिक सस्टेनेबिलिटी समाधानों को प्रस्तुत करने का मौका मिला।
कार्यक्रम के दौरान जीरो प्लास्टिक पहलों पर भी जोर दिया गया, जिसके तहत पूरे कैंपस में प्लास्टिक कम करने, उसका दोबारा इस्तेमाल करने और जिम्मेदारी से इस्तेमाल की आदतों को बढ़ावा दिया गया। इस कार्यक्रम में 932 छात्रों, 31 फैकल्टी सदस्यों और 16 स्टाफ व अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

