जिला वुडबॉल प्रतियोगिता में अजित गोप और अनिशा कुजूर बने चैंपियन

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित रांची जिला सीनियर बालक-बालिका एकल वुडबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर से आए 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शशि वर्मा, झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा, रांची जिला वुडबॉल संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी दीपक वर्मा और समाजसेवी अंश वर्मा उपस्थित थे।

सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। ​बालक वर्ग में अजित गोप (प्रथम), सरवर अंसारी (द्वितीय), शुभम शर्मा (तृतीय), राजेश गोप (चतुर्थ) एवं मनीष उरांव (पंचम)।

​बालिका वर्ग में अनिशा कुजूर (प्रथम), सुष्मिता कुमारी (द्वितीय), प्रियंशिका (तृतीय) एवं आरती कुमारी (चतुर्थ) विजेता रहे।

झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा और जिला सचिव आशुतोष द्विवेदी ने इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां ये खिलाड़ी रांची जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

​इस अवसर पर देवपुजन ठाकुर, आकाश दीप सहित खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी उपस्थित थे। समाजसेवी शशि वर्मा ने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित होती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230