- जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल के आदेश पर जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को उनसे संबंधित मामले अग्रसारित किए गए।
जनसुनवाई में भंडरिया प्रखंड के जमौती निवासी सेवानिवृत्ति पंचायत सचिव तपसी राम ने अपनी सीमांकित रैयती भूमि को दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पिछले 40 वर्षों से उनकी रैयती भूमि को दबंगो द्वारा कब्जा करके विवादित बना दिया गया है। उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए है। उन्होंने अपनी भूमि का पुन: सीमांकन कराते हुए खुटागड़ी करने का अनुरोध किया है।
मंझिआंव प्रखंड के खरसोता निवासी सविता देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए अपना अंत्योदय राशन कार्ड चालू करने का आग्रह किया है। सदर प्रखंड के छतरपुर निवासी वकील अंसारी ने मजदूरी का पैसा भुगतान नहीं करने की शिकायत की है।
रमना प्रखंड के ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित करते हुए शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा करने की शिकायत की है। आवेदक के रूप में प्रेम शंकर सिंह, सरस्वती देवी, कलावती देवी, बुधनी देवी, मीना देवी, सीमा देवी एवं सुदेश्वरी देवी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में शौचालय का निर्माण दिखा दिया गया है, परंतु स्थल पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने इसकी जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

