- बनेगा 100 एकड़ का विशेष टाउनशिप ‘अनंत आश्रय‘
मुंबई। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने फिर बड़ा दिल दिखाया। मुंबई के पास करजत में 100 एकड़ में फैले एक प्रस्तावित टाउनशिप ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ की स्थापना की घोषणा की है। रविवार को उन्होंने इस प्रस्तावित स्थल पर भूमि पूजन और शिलान्यास किया। यह एक स्थायी और गैर-लाभकारी संस्थान होगा, जिसे विभिन्न चरणों में विकसित किया जाएगा।
इस टाउनशिप का उद्देश्य अनाथ बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और विकासात्मक विकलांगता से पीड़ित लोगों को आजीवन घर प्रदान करना है। इसके तहत 5,000 से अधिक लोगों को आवास मिलेगा, जबकि देखभाल करने वाले, चिकित्सा पेशेवर, सहायता स्टाफ और उनके परिवारों को शामिल करने पर यह टाउनशिप करीब 15,000 लोगों को सहयोग देगी।
नीता अंबानी ने शिलान्यास समारोह के दौरान कहा कि यह पहल उनके और उनके परिवार के दिल के बहुत करीब है। इसका उद्देश्य एक ऐसा समुदाय बनाना है जहां चिकित्सा सहायता और करुणापूर्ण देखभाल के साथ-साथ पारिवारिक जीवन की गर्माहट भी मिल सके।
निवासियों के लिए छोटे, परिवार-शैली के घर होंगे, जिनमें लाइव-इन हाउस पेरेंट्स और समर्पित देखभालकर्ता रहेंगे। इस टाउनशिप को भारत की आठ पवित्र नदियों के नाम पर आठ आवासीय गांवों में बांटा जाएगा। हर गांव की अलग पहचान और संवेदी उद्यान होंगे।
स्वास्थ्य और शिक्षा: टाउनशिप में एक विशेष अस्पताल, उन्नत पुनर्वास सुविधाएं (फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी आदि), विशेष शिक्षा सुविधाएं और वान्टारा के सहयोग से एक एनिमल कंपैनियनशिप फॉर्म विकसित किया जाएगा। निवासियों के लिए बेकरी, कैफे और क्राफ्ट स्टूडियो जैसी सुविधाएं होंगी, जहां वे कौशल सीखकर काम कर सकेंगे और आजीविका पा सकेंगे।
नीता अंबानी ने कहा कि इस पहल के पीछे एक मुख्य उम्मीद उन माता-पिता को आश्वस्त करना है जो हमेशा इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि उनके न रहने पर उनके दिव्यांग बच्चों की देखभाल कौन करेगा। यह परियोजना बच्चों, वृद्धों और जरूरतमंदों को गरिमापूर्ण जीवन और एक सुरक्षित परिवार का अहसास कराने के लिए डिज़ाइन की गई है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

