सरायकेला : गम्हरिया थाने में महिला के साथ दुष्कर्म मामले में तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ये नौ निलंबित

झारखंड अपराध
Spread the love

सरायकेला-खरसावां। जिले के गम्हरिया थाने में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी वायरलेस ऑपरेटर के बाद एसआईटी (एसआइटी) की जांच में संलिप्त पाए गए एक सब-इंस्पेक्टर और एक आरक्षी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके अलावा, कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एक एसआई, छह एएसआई, दो हवलदार और एक आरक्षी समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

गम्हरिया थाना कांड (86/26) के तहत दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 29 अक्टूबर, 2026 की शाम पीड़िता का अपने पति के साथ विवाद हुआ था। पति द्वारा मारपीट की आशंका से डरकर वह घर से निकल गई। पड़ोस की एक महिला के माध्यम से पीसीआर वैन बुलवाकर रात करीब 12 बजे गम्हरिया थाना पहुंची।

थाना में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे आराम करने के लिए बगल वाले कमरे में भेज दिया। आरोप है कि इसी दौरान थाना में पदस्थापित वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी की अग्रतर जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मुख्‍य आरोपी नीरज लकड़ा (वायरलेस ऑपरेटर) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मनोज कुमार साहू (एसआई) और संतोष कुमार राय (आरक्षी) को गिरफ्तार किया गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट के अनुसार, थाना परिसर में महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने और अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता व शिथिलता बरतने के आरोप में 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में इन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता मिलेगा और सभी को पुलिस केंद्र, सरायकेला वापस कर दिया गया है।

निलंबित किए गए कर्मियों में पु.अ.नि. अजय पासवान, पु.अ.नि. ललन रविदास, स.अ.नि. विशु उरांव, स.अ.नि. मुकेश कुजूर, स.अ.नि. मुकेश रविदास, स.अ.नि. सीताराम सिंह पाहन,   हवलदार पिताम्बर महतो, हवलदार बहादुर हांसदा, आरक्षी मनोज गोराई शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना से विभाग की छवि धूमिल हुई है। मामले में आगे की अनुसंधान एवं कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *