पिठोरिया होटल हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, जानें घटना की वजह

झारखंड अपराध
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

रांची। राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा स्वीट्स होटल के सेल्समैन बाणेश्वर गोराई उर्फ राहुल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में होटल मालिक कृष्णा कुमार उर्फ लंगड़ू और होटल के सफाईकर्मी अमित कुमार उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, डीवीआर, वाई-फाई राउटर और स्कूटी समेत कई अन्य सामान बरामद किए हैं।

29 और 30 अक्टूबर 2026 की रात पिठौरिया स्थित कृष्णा स्वीट्स होटल में काम करने वाले सेल्समैन बाणेश्वर गोराई उर्फ राहुल की हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

जुड़ी जानकारी के अनुसार, होटल मालिक कृष्णा महतो की पत्नी प्रतिदिन होटल में पूजा करने आती थीं। आरोप है कि इसी दौरान मृतक सेल्समैन उन पर गलत नजर रखता था। उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करता था।

इसके अलावा, होटल के सामान और पैसों में कथित हेराफेरी को लेकर भी विवाद होने की बात सामने आई है। इन विवादों को घटना के संभावित कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (जेएच 01सीई 8795) और स्कूटी, आरोपी और मृतक के मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और आरोपियों के कपड़े एवं एक डीवीआर और दो वाई-फाई राउटर बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी में कृष्णा कुमार उर्फ लंगड़ू (29 वर्ष, पिता- गोपाल महतो, निवासी- पिठौरिया कोयरी मुहल्ला, रांची) और अमित कुमार उर्फ बिट्टू (22 वर्ष, पिता- स्व. जगदीश महतो, मूल निवासी- पिपरवार (चतरा), वर्तमान पता- पिठौरिया, रांची) शामिल हैं।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *