सिख पंथ के छठे नानक हरगोबिंद साहिब का मनाया गया प्रकाश पर्व

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने रातु रोड के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में 30 जून को सिख पंथ के छठे नानक हरगोबिंद साहिब का पावन प्रकाश पर्व मनाया। इस उपलक्ष्‍य में सत्संग सभा के सजाए गए विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 8 बजे हुई। हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन हूल दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान 30 जून को पहुंच। वहां हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Continue Reading

Jharkhand Weather Alert : अगले 1 से 3 घंटे में इन जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert : रांची। अगले 1 से 3 घंटे में झारखंड के कई जिलों में राहत की बारिश हो सकती है। गर्जन के साथ वज्रपात (आसमानी बिजली) की आशंका भी है। तेज हवा भी चलेगी। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर सावधान […]

Continue Reading

रांची में दो सगे भाइयों की मौत, मचा कोहराम

रांची। राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चंद्राटोली गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की […]

Continue Reading

बीडीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

विवेक चौबे गढ़वा। कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने सोमवार को कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता से लेकर आवासीय सुविधाओं तक का गहन जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। राकेश सहाय ने विद्यालय के क्लासरूम, छात्रावास, शौचालय, स्नानागार, […]

Continue Reading

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हुआ क्षमता संवर्धन कार्यक्रम

रांची। सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग ने सतर्कता विभाग के तत्वावधान में सोमवार को एमटीसी में ‘खनन संविदाएं’ विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजि‍त किया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) अनुप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार, महाप्रबंधक (एचआरडी) एमएफ हक और महाप्रबंधक (सीएमसी) राजीव हुई उपस्थित रहे। इस […]

Continue Reading

पिठोरिया में भाईचारे की मिसाल बना मोहर्रम जुलूस, पारंपरिक खेलों ने मोहा मन

पिठोरिया। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, पिठोरिया के तत्वावधान में मोहर्रम का जुलूस शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के वातावरण में निकाला गया। जुलूस में पिठोरिया, पिरुटोला, नयाटोली, भागलपुर, अंसार मुहल्ला, कोनकी, बाड़ू, बालू, मदनपुर समेत क्षेत्र के दर्जनों अखाड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में पारंपरिक गाजा-बाजा, ढोल-ताशों की गूंज और अखाड़ों के खिलाड़ियों के […]

Continue Reading

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पांच संविदाकर्मी कार्यमुक्त

विश्वजीत कुमार रंजन गढ़वा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी के पांच संविदाकर्मी को कार्यमुक्‍त कर दिया गया। जांच प्रतिवेदन आने के बाद उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। बताते चलें कि 26 जून, 2026 की शाम लगभग 8 बजे विद्यालय के छात्राओं की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इस […]

Continue Reading

एसआईआर के तहत रांची जिले में व्यापक मतदाता जागरुकता अभियान

रांची। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के अंतर्गत रांची जिले के सभी चुनावी पाठशालाओं एवं विद्यालयों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से व्यापक मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाते हुए यह सुनिश्चित करना है कि कोई […]

Continue Reading

गोवा से घर लौट रहे गुमला के प्रवासी मजदूर की इस वजह से मौत

गुमला। रोजगार की तलाश में गुमला के 29 वर्षीय प्रवासी मजदूर शनिचर उरांव गोवा गए। गुमला वापसी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार और पैतृक गांव में मातम का माहौल है। रोती-बिलखती पत्नी और मासूम बच्चे को सहारा देने के लिए पीड़ित परिवार ने सरकार से आर्थिक मदद और […]

Continue Reading