सिख पंथ के छठे नानक हरगोबिंद साहिब का मनाया गया प्रकाश पर्व

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • जमया पूत भगत गोबिंद का परगटिया सब महि लिखिआ धुर का…..

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने रातु रोड के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में 30 जून को सिख पंथ के छठे नानक हरगोबिंद साहिब का पावन प्रकाश पर्व मनाया। इस उपलक्ष्‍य में सत्संग सभा के सजाए गए विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 8 बजे हुई।

हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह ने “वडी आरजा हरि गोबिंद की सूख मंगल कलिआण बीचारिआ…” और “दीन दुनी दा पातशाह पातशाहां पातशाह अडोला..” एवं “जमया पूत भगत गोबिंद का परगटिया सब महि लिखिआ धुर का…..” शबद गायन कर साध संगत को गुरबाणी से जोड़ा।

गुरु घर के सेवक मनीष मिड्ढा ने साध संगत के साथ गुरमत विचार सांझा करते हुए गुर इतिहास की जानकारी दी। बताया कि गुरु हरगोबिंद साहिब का जन्म 1595 में पंजाब के अमृतसर ज़िले में हुआ था। अपने पिता गुरु अर्जुन देव की शहादत के बाद उन्होंने 1606 ई. में गुरुगद्दी संभाली।

बंदी छोड़ दिवस का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि गुरु हरगोबिंद साहिब को जहांगीर ने ग्वालियर के किले में कुछ समय के लिये कैद कर लिया था। जब उन्हें रिहा करने की पेशकश की गई, तब उन्होंने 52 कैदी राजाओं को अपने साथ रिहा किये बिना जाने से इनकार कर दिया। इस ऐतिहासिक मुक्ति को प्रतिवर्ष बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है।

साथ ही, बताया कि धर्मनिरपेक्ष और राजनीतिक मामलों के संचालन के लिये उन्होंने 1609 में अकाल तख्त का निर्माण कराया। अमृतसर में हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के ठीक सामने बना यह स्थान सिख धर्म में लौकिक अधिकार के रूप में सर्वोच्च बना हुआ है। छह पौढ़ी श्री अनंद साहिब के पाठ अरदास हुकुमनामा एवं कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 11 बजे हुई।

सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा एवं सचिव सुरेश मिड्ढा ने समूह साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इसी तरह गुरु घर से जुड़े रहने को कहा.दीवान की समाप्ति के उपरांत सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया गया।

आज के दीवान में पूर्व पार्षद देवराज खत्री, द्वारका दास मुंजाल, हरगोबिंद सिंह, अमरजीत गिरधर, सुंदर लाल मिड्ढा, नरेश पपनेजा, अशोक गेरा, मोहन लाल अरोड़ा, बसंत काठपाल, सुभाष मिड्ढा, रमेश पपनेजा, इंदर मिड्ढा, अशोक मुंजाल, मोहन काठपाल, महेश सुखीजा, कंवलजीत मिड्ढा, हरीश मिड्ढा शामिल थे।

इसके अलावा रमेश गिरधर, अश्विनी सुखीजा, किशन गिरधर, कमल मुंजाल, दिनेश गाबा, जीतू काठपाल, नवीन मिड्ढा, पवनजीत सिंह खत्री, वेद प्रकाश मिड्ढा, पंकज मिड्ढा, राकेश गिरधर, नरेश मक्कड़, दिनेश मिड्ढा, मनीष गिरधर, कमल धमीजा, जीतू अरोड़ा, ललित गक्खड़, बबली दुआ, बिमला मिड्ढा, गीता कटारिया, मंजीत कौर, शीतल मुंजाल, नीता मिड्ढा, इंदु पपनेजा, उषा झंडई, किरण अरोड़ा, गुड़िया मिड्ढा, खुशबू मिढ़ा, ममता थरेजा समेत अन्य शामिल थे।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230