एसआईआर की विसंगतियां दूर करने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

झारखंड
Spread the love

  • मुस्लिम संगठन ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

अफरोज आलम

कांके। एसआईआर-2026 में मतदाताओं को हो रही विभिन्न विसंगतियों के समाधान और सुनवाई के लिए पर्याप्त समय देने और अंतिम समय बढ़ाने की मांग की गई है। इस मांग को लेकर मुस्लिम संगठन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम से कांके सीओ को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि 2003 की मतदाता सूची में कई मतदाताओं के नाम, टाइटल, पिता पति के नाम और उम्र में त्रुटियां हैं। बाद की सूचियों में कई लोगों ने सुधार कराया। हालांकि, 2003 की मूल सूची में सुधार नहीं होने के कारण उसी आधार पर एसआईआर-2026 में मैपिंग से विसंगतियां सामने आ रही हैं।

संगठन ने नाम व टाइटल में अंतर, माता-पिता के नाम में भिन्नता, एक ही पिता से 6 से अधिक लोगों की मैपिंग, मतदाता और अभिभावक की उम्र में 50 वर्ष से अधिक या 15 वर्ष से कम का अंतर तथा भाई-बहनों की उम्र में नौ माह से कम अंतर जैसी समस्याओं का उल्लेख किया है।

संगठन के अनुसार, कई लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, लेकिन सुनवाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है। साथ ही, ग्रामीणों के पास मांगे गए सभी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं हैं।

संगठन ने 30 सितंबर की निर्धारित अंतिम तिथि बढ़ाने, वंशावली बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने तथा उम्र संबंधी मामलों का सरल तरीके से निराकरण करने की मांग की है।

मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव अईनुल हक अंसारी, अमया संगठन के एस.अली, मोहम्मद फुरकान, पूर्व जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, मतिउर्रहमान, सोमरा उरांव, सुधीर बैठा, फिरदोस आलम, नसीम अंसारी, सुलेमान अंसारी, नेसार अहमद, गुफरान अंसारी, लियाकत हुसैन सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *