विवेक चौबे

गढ़वा। कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने सोमवार को कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता से लेकर आवासीय सुविधाओं तक का गहन जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
राकेश सहाय ने विद्यालय के क्लासरूम, छात्रावास, शौचालय, स्नानागार, किचन, पेयजल व्यवस्था और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी। स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान रजिस्टर, स्टॉक और उपस्थिति पंजी की भी जांच की गई। उन्होंने छात्रावास में रह रही छात्राओं से सीधे बातचीत की। छात्राओं से पढ़ाई के स्तर, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, शौचालय की साफ-सफाई और दैनिक दिनचर्या से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
छात्राओं ने अपनी बात खुलकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के सामने रखी। निरीक्षण के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन और कर्मियों को कहा कि विद्यालय परिसर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है। शौचालय और स्नानागार की रोजाना सफाई, छात्राओं के लिए 24 घंटे शुद्ध पेयजल, पौष्टिक भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविन्द्र कुमार मेहता और विद्यालय की वार्डन आर. ऊषा भी उपस्थित थीं। वार्डन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को विद्यालय में संचालित गतिविधियों, नामांकन और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

