झारखंड स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर होगा भव्य आयोजन

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • ‘रन फॉर क्लीननेस‘ के साथ होगा 15 नवंबर से कार्यक्रमों का आगाज

रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस, 2026 और वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 15 नवंबर 2026 को ‘रन फॉर क्लीननेस’ के साथ होगी। इन कार्यक्रमों का समापन 28 नवंबर, 2026 को रांची के खेलगांव में किया जाएगा।

‘रन फॉर क्लीननेस’

झारखंड राज्य के सभी जिलों में पूर्वाह्न 7 बजे से 8 बजे तक ‘रन फॉर क्लीननेस’ का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत जिले के किसी महत्वपूर्ण स्थल या चौक-चौराहे से होगी और इसका समापन जिले के महत्वपूर्ण छठ घाटों की सफाई के साथ किया जाएगा।   स्थापना दिवस पखवाड़ा

आम जनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध-लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी और टीमें 26 एवं 27 नवंबर 2026 को खेलगांव, रांची में अपनी राज्य-स्तरीय प्रस्तुतियां देंगी। विजेता टीमों को मुख्य कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।

मेला-सह-प्रदर्शनी

खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक एक भव्य मेला-सह-प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल (योजनाओं की जानकारी के लिए), हर जिले के विशिष्ट उत्पादों, पर्यटन स्थलों व आर्थिक गतिविधियों से जुड़े स्टॉल और नवाचार पर केंद्रित स्टॉल लगाए जाएंगे।   इसी अवधि के दौरान खेलगांव में हर शाम सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा।

मुख्य समापन समारोह

सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर 2026 को खेलगांव में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया जाएगा, साथ ही योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण होगा।   पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को इस मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *