रांची में दो सगे भाइयों की मौत, मचा कोहराम

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चंद्राटोली गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, खेत में काम करने के बाद छोटा भाई विनोद मुंडा सिंचाई के लिए बने कुएं से पानी निकालने गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया।

बताया जाता है कि कुएं में लगभग 25 फीट से अधिक पानी भरा हुआ था, जिसके कारण वह बाहर नहीं निकल सका। छोटे भाई को कुएं में गिरता देख बड़ा भाई सुखराम मुंडा बिना देर किए उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया।

हालांकि, गहराई और अधिक पानी होने के कारण वह भी भाई को नहीं बचा सका और दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

अनगड़ा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस सिंचाई कूप में यह हादसा हुआ, उसका निर्माण मनरेगा योजना के तहत दोनों मृतक भाइयों के पिता ने कराया था।

किसी ने नहीं सोचा था कि यही कुआं एक दिन परिवार के दो जवान बेटों की जान ले लेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230