होली पर महिलाओं को तोहफा, खाते में गया 46.53 करोड़

आनंद कुमार सोनी लोहरदगा। होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अन्तर्गत लोहरदगा जिला की 93,062 महिलाओं को जनवरी एवं फरवरी 2026 की सम्मान राशि प्रदान की गई है। इसके तहत् लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में 46 करोड़ 53 लाख 10 हजार रुपये […]

Continue Reading

पढ़ाई छोड़ स्कूलों में खाना बना रहे हैं व‍िद्यार्थी

चैनपुर (गुमला)। गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड राजकीय उत्क्रमिक उच्च विद्यालय भठौली और राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिलफरी में शिक्षा के अधिकार की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रसोइया संयोजिका का हड़ताल जाते ही बच्चों से खाना बनवाया जा रहा है। ताजा मामले के अनुसार, रसोइया संयोजिका के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाद विद्यालय […]

Continue Reading

एसबीयू में 11 मार्च से होगी नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 11 से 13 मार्च 2026 तक सरला बिरला विश्वविद्यालय में नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता देशभर के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों को एक मंच पर लाएगी। इस प्रतियोगिता में लगभग 250 शीर्ष रैंक प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें […]

Continue Reading

न‍िरीक्षण में काफी मात्रा में पाए गए विभिन्न ब्रांड के एक्सपायरी पेय पदार्थ

आनंद कुमार सोनी लोहरदगा। होली पर्व को देखते हुए उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद के निर्देश और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में बक्सीडीपा, सेन्हा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न मिष्ठान भंडार, रेस्टूरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में केशरी स्वीटस एंड स्नैक्स और […]

Continue Reading

होली व रमजान को लेकर बिशुनपुरा में फ्लैग मार्च, प्रशासन अलर्ट

विश्वजीत कुमार रंजन बिशुनपुरा (गढ़वा)। होली और रमजान पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी […]

Continue Reading

Jamshedpur: होली से पहले शराब दुकान से लाखों की शराब चोरी

जमशेदपुर। हैरान कर देने वाली खबर जमशेदपुर के पटमदा से आई है, जहां बोड़ाम थाना से महज आधा किलोमीटर दूर बाजार स्थित एक विदेशी शराब दुकान में रविवार देर रात बड़ी चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर करीब 40 पेटी विदेशी शराब और काउंटर में रखे 1 लाख 80 हजार […]

Continue Reading

झारखंड में निवेश को लेकर टाटा समूह की कई योजनाएं

रांची। झारखंड में टाटा समूह नया निवेश करने जा रही है। यह निवेश नई टेक्नोलॉजी आधारित होगा। निवेश से संबंधित प्रस्ताव पर राज्य सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 3 फरवरी को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मीडिया को यह जानकारी […]

Continue Reading

होली से पहले आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों के लिए आई अच्‍छी खबर, होंगे रिहा

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 2 मार्च को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक हुई। इसमें राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 23 कैदियों को रिहा किए जाने से संबंधित निर्णय पर सहमति बनी। बैठक में राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद द्वारा […]

Continue Reading

दिव्यांगों के प्रति समर्पण के 10 साल, सेवा बेमिसाल

श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची ने मनाया 10वां स्थापना दिवस रांची। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची ने आज शहर के बरियातू रोड पर तेतरटोली स्थित केंद्र में अपना 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। हवन पूजन के बाद अतिथियों नेपचास से अधिक की संख्या में पहुंचे दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग, […]

Continue Reading

वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली

धनबाद। उपायुक्त आदित्य रंजन ने सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्ध जनों के साथ 2 मार्च को अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली। उपायुक्त ने सभी को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं ओल्ड एज होम के वृद्ध जनों ने भी उपायुक्त को अबीर-गुलाल लगाकर, शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। इस अवसर पर उपायुक्त […]

Continue Reading