बिशुनपुरा में आधुनिक सुविधाओं से लैस विक्की एसी हेयर सैलून का शुभारंभ

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के अपर बाजार स्थित शंकर मोड़ के समीप बुधवार को विक्की एसी हेयर सैलून का उद्घाटन किया गया। थाना प्रभारी राहुल सिंह, व्यवसाई संघ प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता एवं झामुमो नेता संजय प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया।

उद्घाटन के अवसर पर थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र ग्राहकों के साथ बेहतर व्यवहार, गुणवत्ता और ईमानदारी है। उन्होंने सैलून संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास सराहनीय है।

वहीं व्यवसाई संघ प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि बिशुनपुरा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एसी हेयर सैलून का खुलना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विक्की ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सैलून के प्रोपराइटर विक्की ठाकुर ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती मांग और बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए सैलून में वातानुकूलित (एसी) व्यवस्था की गई है। साथ ही आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों की मदद से हेयर कटिंग, शेविंग, हेयर स्टाइलिंग समेत सैलून से संबंधित सभी सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र का यह पहला एसी हेयर सैलून है, जहां ग्राहकों की सुविधा और आराम को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उद्घाटन से पूर्व सैलून के प्रोपराइटर विक्की ठाकुर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर व्यवसाय की मंगलकामना की।

मौके पर संतोष गुप्ता, पिंटू कुमार गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, प्रोपराइटर के पिता मनदीप ठाकुर, महेन्द्र कुमार, शिक्षक अशोक कुमार मेहता, पंकज कुमार गुप्ता, जितेन्द्र पासवान, प्रदीप ठाकुर, हिमांशु ठाकुर (गोलू), मनीष कुमार ठाकुर, विपिन कुमार, सूरज गुप्ता, नवनीत चंद्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं बच्चे उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *