रामगढ़। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छोटी दुकान में छापा मारा। छापेमारी में बड़ा राज खुलकर सामने आया। यह घटना में महिला समेत 3 को गिरफ्तार किया गया है। यह वाक्या झारखंड (Jharkhand) के रामगढ़ जिले का है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस को दत्तो इलाके में अवैध रूप से हथियार बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी पुख्ता होते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस की इस अचानक हुई दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया।
हथियार और उपकरण बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बड़े पैमाने पर अवैध हथियार और उन्हें बनाने के सामान जब्त किए हैं। इनमें शामिल हैं अर्धनिर्मित पिस्टल (भारी मात्रा में), मैगजीन और हथियार बनाने के अत्याधुनिक उपकरण एवं औजार शामिल है।
तीन सदस्य हुए गिरफ्तार
इस अवैध धंधे में शामिल मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला समेत एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। पुलिस फिलहाल इन सभी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन हथियारों की सप्लाई कहां-कहां की जानी थी। इस रैकेट के तार किन-किन अपराधियों से जुड़े हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

